//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – पुलिस प्रवक्ता अनुसार 10 जनवरी को बिजली विभाग की टीम गांव आलमपुर में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। जब टीम जांच के लिए जावेद के घर गई, तो वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए। जहां पर जावेद, उसके पिता व चाचा ने बिजली कर्मियों को घेर लिया तथा उनके साथ मारपीट की। जिस संबंध में थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना धौज की टीम ने कार्रवाई करते हुए फारुख निवासी गांव आलमपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि फारुख, जावेद का चाचा है। जब बिजली विभाग की टीम जावेद के घर बिजली चोरी पकड़ने पहुंची, तो फारुख ने अपने भतीजे जावेद व भाई सक्लेन के साथ मिलकर टीम को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। जावेद व उसके पिता सक्लेन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :