//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले के गांव भूपानी में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों पर सब-इंस्पेक्टर की वर्दी तक फाड़ने और जमीन पर गिराने का आरोप है। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी भूपानी गांव में राजपाल नामक व्यक्ति के घर शादी का कार्यक्रम था। शाम करीब 7 बजे बारात विदा होने के बाद परिवार के सदस्य जब वापस घर लौटे, तभी सामने रहने वाले गजराज के परिवार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि मामूली विवाद ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना राजपाल के परिवार द्वारा भूपानी थाने में दी गई। शिकायत मिलने के बाद भूपनी थाना पुलिस की टीम सब-इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष ने रोहित, आकाश, तोताराम, नीरज, गजराज और महाबीरी सहित कई लोगों के नाम पुलिस को बताए और कार्रवाई की मांग की।

No comments :