//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। झूला एक तरफ से टूटने पर चीख पुकार मच गई थी। जिस पर पुलिसकर्मी राहत बचाव कार्यों में जुट गये परंतू इसी दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते समय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये थे। इस दुर्घटना में बचाव राहत कार्य के दौ
रान महिला सहायक उपनिरीक्षक नीलम थाना सेंट्रल की आंख के उपर वाली हड्डी टूट गई व सिर में चोट आई, वहीं SPO राजेश कुमार की तीन पसलियों में फ्रैक्चर तथा महिला सिपाही शर्मिला की उंगलियों में फ्रैक्चर व चेहरे पर चोट लगी।
आज 20 फरवरी को पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने कार्यलय सेक्टर 21-C में घायल तीनों पुलिसकर्मीयों को उनके साहसिक कार्य के लिये प्रशंसा पत्र व 5000 रुपये इनाम से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की है।
वहीं एक अन्य मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम शेयर मार्केट फ्रॉड के एक मामले में 13 फरवरी को भोपाल मध्य प्रदेश से 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर फरीदाबाद लेकर आ रही थी इसी दौरान दिनांक 13/14 फरवरी की रात्री को रास्ते में जब टीम मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिरोजपुर झिरका के नजदीक पहुंची तो उनकी गाडी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र, मुख्य सिपाही सुनील व सिपाही लक्ष्मण घायल हो गये तथा दो आरोपी भी घायल हो गये थे। मुख्य सिपाही सुनील गंभीर रुप से घायल था। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुये चारों साइबर आरोपितों को काबू रखा व घायल आरोपितों को ईलाज के लिये दाखिल कराया। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने तीनों पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र व 2000 रुपये इनाम से सम्मानित किया है।
सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद ने पुलिस कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये कहा कि उन्होंने अदम्य साहस व जिम्मेदारी का परिचय देकर पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद पुलिस आगे भी इसी साहसिक कार्य करती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उनको किसी प्रकार की अवकाश व अन्य सहायता की अवश्यकता है तो उन्हे तुरंत उपलब्ध होगी। पुलिस आयुक्त ने अकाउंटेंट को निर्देशित किया है कि कर्मचारियों के ईलाज/मेडिकल के संबंध में तुरंत प्रभाव से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाये।

No comments :