HEADLINES


More

जब्त शराब नष्ट करने की बजाय बेचने का मामला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 रोहतक जिले के महम थाने में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के बजाय बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर किया गया है।

घटना करीब 10 दिन पहले की है, जब थाने में रखी जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट नहीं किया गया था। आरोप है कि इसे बाहरी व्यक्तियों की मदद से बाजार में बेच दिया गया। इस अनियमितता की जानकारी रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र भौरिया तक पहुंची। एसपी भौरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) गुलाब सिंह को सौंपी थी।

डीएसपी गुलाब सिंह ने मामले की गहनता से जांच की और अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी। जांच पूरी होने के बाद एसपी सुरेंद्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ईएचसी ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एसए ईएसआई सतपाल शामिल हैं।


No comments :

Leave a Reply