HEADLINES


More

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर सड़क हादसे में 3 भाईयों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े 4 युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में हिमांशु, प्रवीण और ऋषभ शामिल हैं, जो आपस में मौसेरे भाई थे। अंकुश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एम्बुलेंस से पलवल के जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

सदर थाना पुलिस के अनुसार, बामनीखेड़ा गांव निवासी रंजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को उनका बेटा हिमांशु और पड़ोसी प्रवीण फरीदाबाद में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात होने के कारण रंजीत सिंह, उनके साढू के बेटे ऋषभ और अंकुश बामनीखेड़ा गांव के पास खाटू श्याम पेट्रोल पंप पर हिमांशु और प्रवीण का इंतजार कर रहे थे।

11 फरवरी की रात करीब 1 बजे जब हिमांशु और प्रवीण सड़क पर उनके पास आकर रुके, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रंजीत सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन हिमांशु, प्रवीण, ऋषभ और अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


No comments :

Leave a Reply