HEADLINES


More

हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से सनातन समाज की एकता और भाईचारे पर दिया गया जोर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़, 24 फरवरी। विशाल हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन का  आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बल्लभगढ़ में 18 से अधिक आयोजन किए गए। सेक्टर 65 स्थित सामुदायिक भवन में 'संगठित हिन्दू, समर्थ भारत' के ध्येय वाक्य के साथ भव्य 'विशाल हिन्दू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 'हिन्दू समाज में व्याप्त जातिगत व अन्य भेदभावों को समाप्त कर एकता, समानता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।


सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य मा

र्गदर्शक के रूप में रामानुज पीठ, गोवर्धन के पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य देवकीनंदन महाराज ने शिरकत की। उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी सनातन संस्कृति और विरासत विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन आज हमारा सनातन समाज विभिन्न जातियों और वर्गों में बंटा हुआ है। जब तक हम अपने छोटे-छोटे मतभेदों को भुलाकर 'एक सनातन, एक परिवार' के सूत्र में नहीं बंधेंगे, तब तक समर्थ भारत की कल्पना अधूरी है। हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।


समाजसेवी एवं शिक्षाविद जगदीश चौधरी ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।  मुख्य वक्ता के रूप में संजय ने संघ यात्रा संबंधी वक्तव्य दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर संयोजक दुली चन्द ने सभी संतों, अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस आयोजन संचालन में सह-संयोजक उदय वीर, सुरेन्द्र, प्रेम राज, जे.सी.कम्बोज, मिथिलेश मान तथा कोषाध्यक्ष राम अवतार व सह-कोषाध्यक्ष सपन की भूमिका सराहनीय रही।

जिले में कुल 16 हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से तानाजी उपनगर की रघुवीर पुरी, बजरंग पुरी तथा भरतपुरी में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह प्रांत कार्यवाह राकेश त्यागी ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के संयोजक बाबूलाल रहे। इस कार्यक्रम में श्रोताओं की कुल संख्या 2550 रही।

तिरखा कॉलोनी की बजरंग पुरी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता विजयपाल, संपर्क प्रमुख, जिला बल्लभगढ़, आरएसएस ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा का विषय लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कुल संख्या 2168 रही। कार्यक्रम संयोजक भगवान सिंह रहे। रघुवीर पुरी के हिंदू सम्मेलन में संख्या 2687 रही।

आईएमटी मुजेड़ी सेक्टर-70 क्रिकेट अकादमी में हर्षवर्धन नगर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रोफेसर पवन सिंह, प्रांत प्राध्यापक कार्य प्रमुख आरएसएस रहे। स्वामी वासुदेव नंदन गिरी महाराज ने सामाजिक समरसता का विषय लिया। सुरेंद्र शर्मा उर्फ़ बबली और मिर्जापुर सरपंच महिपाल आर्य ने कुटुंब प्रबोधन के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित 300 मातृशक्ति सहित कुल संख्या 1200 रही।

इन सभी कार्यक्रमों में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के बंधु और भगिनियों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस सम्मेलनों में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन एवं समस्त हिन्दू परिवारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों का उद्देश्य हिंदू एकता,सामाजिक समरसता व  सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

No comments :

Leave a Reply