फरीदाबाद। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि सैक्टर 29 हुडडा रेजि़डेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 22 फरवरी को सम्मपन हुए इन चुनावों में प्रधान पद पर बलराज गुप्ता भारी मतों से विजयी हुए। ज्ञात रहे बलराज गुप्ता पहले भी लगातार 12 वर्षों तक प्रधान रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल में सैक्टर में बहुत
विकास कार्य किये। बलराज गुप्ता भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष भी रहे हैं और लगातार समाजसेवा में जुडें रहते हैं।
आज बलराज गुप्ता अपनी टीम के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री के सुपुत्र देविन्द्र चौधरी व पार्षद अनिल नागर का
आर्शिवाद लेने उनके कार्यलय गये और उनसे आर्शिवाद लिया। बलराज गुप्ता को पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देविन्द्र चौधरी व पार्षद अनिल नागर ने कहा कि आप लगातार कार्य
किजिये और उन्होंने कहा कि अपने सैक्टर के विकास कार्य की योजना बनायें हम उनको जल्द से जल्द पूरा करेंगे
उन्होंने कहा कि आपके क्षैत्र में विकास कार्यो की झड़ी लगा देंगे।
बलराज गुप्ता की टीम के मुख्य चुनाव प्रभारी हरीश चन्द्र आज़ाद ने पूर्व उप महापौर देविन्द्र चौधरी और निगम
पार्षद अनिल नागर से कहा कि लोंगों ने बहुत उम्मीदों के साथ बलराज गुप्ता को भारी मतों से विजयी
बनाया है
इसलिये अब बलराज गुप्ता व उनकी टीम आपके सहयोग से अपने चुनावी वायदे पूरे करेगें।
इस मौके पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अरूण मित्तल व जी सी शर्मा तथा चुनाव प्रभारी हरीश चन्द्र
आज़ाद, उनके साथी गौरव महेश्वरी, टी पी महेश्वरी, संजय चौधरी, ब्रिजेश पांडेय, जी एस विरदी, गोविन्द शर्मा,
जी डी गोयल व विकास जैन उपस्थित थे।


No comments :