HEADLINES


More

भाजपा का प्रशिक्षण अभियान: कार्यकर्ता से राष्ट्र निर्माण तक की सशक्त प्रक्रिया : पंकज पूजन रामपाल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 28 फरवरी। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण  महाअभियान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया हैजिसका उद्देश्य बूथ स्तर से सशक्तसमर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।  उन्होंने “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” को पार्टी की मूल भावना बताते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहींबल्कि सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।



श्री रामपाल ने आगे कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित भारत–विकसित हरियाणा के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले के सभी 15 मंडलों में मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगेजिनमें शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का होगाजो विभिन्न सत्रों में संचालित किया जाएगा। इन सत्रों में राष्ट्रवादसंगठनात्मक संरचनाकार्यपद्धतिविचारधारा एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे अनेक विषयों पर प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। श्री रामपाल ने आगे कहा कि भाजपा एक वैचारिक संगठन हैजहां कार्यकर्ता किसी पद या व्यक्ति विशेष से नहींबल्कि “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के साथ पार्टी की विचारधारा से जुड़ा होता है। भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया हैजिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को निरंतर निखारने और समयानुकूल अपडेट रखने का कार्य किया जाता है।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्गशोभित अरोड़ामंडल अध्यक्ष अमित आहूजाकरमबीर बैसलाशेखर तंवरमुकेश झासुधीर मेहताराजेश चौधरीहरीश बैसलागौरव चौधरीशिव गुप्तातृप्ति मालाशुभंकित गुप्तामनप्रीतनंद कश्यपकृष्ण पहलवान, महेश कुमार  सहित मंडल प्रशिक्षण टोली के सदस्य एवं भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply