//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद - गर्मी शुरू हुई नहीं, अभी से रुला रही है सेक्टर - 2 में बिजली की समस्या। भीषण गर्मी में तो बिजली की आँख मिचौली अक्सर देखने को मिलती है। लेकिन अभी पूरी तरह से गर्मी का प्रकोप शुरू भी नहीं हुआ कि बिजली की समस्या ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया।
सेक्टर - 2 जैसे पाश सेक्टर में हर एक घंटे बाद बिजली का गुल हो जाना आम बात हो गई है। अगर सेक्टरों में बिजली की उपलब्धता का यह हाल है तो कॉलोनी में क्या होगा। सर्दी के मौसम में इस तर्क के साथ बिजली की कटौती कर दी जाती है कि बिजली की नई लाइन डाली जा रही है और ट्रांसफार्मर बदले जा रहे है। लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली का वही आलम रहता है। बिजली की समस्या से दो - चार हो रहे लोगों की परेशानी से न तो जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार है ना ही अधिकारियों को। बस हर बार किसी न किसी
बहाने बिजली के दाम जरूर बड़ा दिए जाते है।

No comments :