फरीदाबाद। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि चुनावों में नाम वापसी का समय देना बिल्कुल गलत
नियम है, जिस इंसान ने चुनावों के लिये पर्चा भरा है सोच-समझकर ही भरा होता है फिर नाम वापिसी का समय क्यों? नाम वापिसी का समय देने का क्या
मतलब है यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है कि इसका उपयोग किसी अच्छे काम के लिये हुआ हो।
आज़ाद ने कहा कि इसस उपयोग केवल उम्मीदवार को
खरीद-फरोख्त के लिये होता है या दबाव के लिये इसका इस्तेामल किया जाता है और दोनों ही तरह से
यह गलत नियम
है। उन्होंने कहा कि इसमें उस पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान होता है जिसका उम्मीवार उस पार्टी
के साथ धोखा करके दबाव या
खरीद-फरोख्त में पडक़र नाम वापिस ले लेता है तो उस पार्टी का नुकसान होता है जबकि इसमें गलती उस पार्टी की नहीं होती यह गलतह उस नियम की होती है जिसका फायदा वह गलत उम्मीदवार उठाता है। उन्होंने कहा कि इसका गलत उपयोग पिछले फरीदाबाद नगर-निगम चुनावों में मैंने खुद देखा है।
हरीश आज़ाद ने कहा कि इस नियम का क्या फायदा उन्होंने कहा कि इस नियम को खत्म कर देना चाहिये या फिर इसमें सुधार करके उसकी जगह किसी दूसरे उम्मीवार को खड़ा होने का मौका
दिया जाये इससे इस नियम का गलत इस्तेमाल रूक सकता है। उन्होंने कहा कि इस नियम को खत्म करने या इसमें बदलाव करने की अपील चुनाव आयोग को
भेजी जायेगी।


No comments :