HEADLINES


More

फरीदाबाद के श्याम कुमार बने योगासन में राष्ट्रीय निर्णायक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, हरियाणा।


फरीदाबाद के योग शिक्षक श्याम कुमार ने योगासन खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय निर्णायक बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने 8 से 13 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) स्थित गीता ज्ञान संस्थान, केडीबी रोड में आयोजित छठे राष्ट्रीय योगासन निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम योगासन भारत के तत्वावधान में विश्व योगासन के नियमों के अनुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योगासन खेल के तकनीकी नियम, मूल्यांकन प्रणाली, निर्णायक की भूमिका एवं प्रतियोगिता संचालन संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान का भी विधिवत समापन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त हरियाणा स्पोर्ट्स योगासन एसोसिएशन के महासचिव युधवीर जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

श्याम कुमार की इस उपलब्धि से फरीदाबाद जिले एवं हरियाणा प्रदेश में हर्ष का वातावरण है। उनके राष्ट्रीय निर्णायक बनने से जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा योगासन खेल को नई दिशा मिलेगी।

जिले में वापसी पर फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अंकुर जी ने श्याम कुमार का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय है और इससे जिले में योगासन खेल को और अधिक मजबूती मिलेगी।

श्याम कुमार ने इस अवसर पर अपने गुरुजनों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी योगासन खेल के विकास एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


No comments :

Leave a Reply