HEADLINES


More

वाहन चोरी के मामले में चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा स्कूटी बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना एस.जी.एम. नगर क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप निवासी गाँव उड़दन, जिला पटियाला (पंजाब), हाल निवासी एनआईटी-4, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को सेक्टर-56 क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी के साथ काबू किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेन्द्र निवासी एनआईटी-3, फरीदाबाद ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply