HEADLINES


More

सेक्टर- 2 फ़रीदाबाद में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कैबिनेट मंत्री


विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्री विपुल गोयल ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली आज आम जन के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई है नई शाखाओं के माध्यम से लोगों को अपने ही क्षेत्र में सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध होती हैं इससे समय की बचत होती है और वित्तीय कार्य सरल बनते हैं।

उन्होंने कहा कि बचत खाता ऋण सुविधा डिजिटल भुगतान और अन्य बैंकिंग सेवाएँ आम नागरिक के जीवन को आसान बनाती हैं। किसानों व्यापारियों छोटे उद्यमियों और युवाओं को इससे विशेष लाभ मिलता है। बैंकिंग ढांचे के मजबूत होने से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक्सिस बैंक की यह नई शाखा वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। इससे अधिक से अधिक लोग औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शाखा पारदर्शिता भरोसे और सेवा की भावना के साथ कार्य करेगी।

श्री गोयल ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका व्यवहार और सेवा गुणवत्ता ही बैंक की पहचान बनती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह शाखा जनसेवा के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
अंत में कैबिनेट मंत्री ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित नागरिकों द्वारा मिले स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply