HEADLINES


More

APK फाइल भेजकर 99,000 रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस  द्वारा लगातार साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एपीके फाइल के माध्यम से ठगी करने के मामले में आरोपी तैयब अंसारी निवासी झगहेड़ी, झारखंड को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह अपने मोबाइल नंबर को पोस्टपेड से प्रीपेड में पोर्ट कराने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए उसने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजकर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को एक APK फाइल का लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से 99,000 रुपये की राशि कट गई। जिस शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ठगी के लिए ठगों को फोन उपलब्ध करवाया था और जिस फोन का प्रयोग करके शिकायतकर्ता के पास कॉल किया गया था उस फोन को आरोपी तैयब अंसारी द्वारा उपयोग किया जा रहा था। माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित नंबरों के माध्यम से ही कस्टमर केयर से संपर्क करें।


No comments :

Leave a Reply