फरवरी के अंतिम सप्ताह में अप्रैल जैसी गर्मी लोगों को सताने लगी है। इस महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पिछले चार साल में वर्ष 2023 में फरवरी सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तीन साल बाद वर्ष 2026 में 26 फरवरी को दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिक प्रो. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी महीने की समाप्ति से पहले ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली और हिसार में विशेषकर गर्मी पड़ने लगी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। हिसार जिले में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

No comments :