HEADLINES


More

448 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच DLF की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच DLF  की टीम ने कार्रवाही करते हुए 448 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 फरवरी को अपराध शाखा DLF  की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए राहुल(27) वासी आगरा उत्तर प्रदेश हाल शिव कॉलोनी बल्लभगढ़ को 448 ग्राम गांजा सहित सराय बाईपास के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना  सराय ख्वाजा में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल 448 ग्राम गांजा मदनगिरि दिल्ली से किसी व्यक्ति से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है


No comments :

Leave a Reply