//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में स्कूलों का समय 16 फरवरी से बदल जाएगा। जिसके तहत स्कूल सुबह 8 बजे लगने शुरू हो जाएंगे। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में पत्र जारी किया गया था। उसी पत्र के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा
।
स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने प्रदेश में एक पूर्व गर्मियों और सर्दियों में स्कूल लगने के लिए डेट निर्धारित कर दी गई थी। जिसके तहत एकल पारी (Single Shift) विद्यालयों का समय गर्मियों में 16 फरवरी से 14 नवंबर तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। वहीं सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक संचालित होते हैं।

No comments :