//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। वो म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपए ले रहा था। टीम ने दोनों के पास से 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पीड़ित से म्यूटेशन चढ़ाने के लिए कुल 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें से 5 हजार रुपए वो पहले ही ले चुके थे। जब शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी शिकायत दी, तो ट्रैप लगाकर पाउडर लगे नोट देकर पीड़ित को भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- संजय कॉलोनी के रहने वाले शिकायतकर्ता शत्रुजीत शर्मा ने बताया कि उनके पास गांव में एक दुकान और मकान है। जिसकी म्यूटेशन चढ़वाने के लिए वह पिछले कई महीने से तहसील के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पटवारी जितेंद्र उनका काम नहीं कर रहे थे।
- इसके बाद फरीदाबाद की उप तहसील गोच्छी में पटवारी जितेंद्र के सहयोगी विनोद ने म्यूटेशन चढ़ाने की ऐवज में उनसे 30 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की। 25000 रुपए पर बात तय हुई। 5000 रुपए उन्होंने एडवांस भी ले लिए थे।
- पटवारी जितेंद्र भाटी और उसके सहायक विनोद ने 18 वर्गगज की दुकान और 50 वर्गगज के मकान का म्यूटेशन कराने के लिए जब फिर से पैसे मांगे तो शत्रुजीत शर्मा ने एसीबी में शिकायत कर दी।
- एसीबी की टीम ने पटवारी और उसके साथी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाने का प्लान बनाया। उन्होंने पीड़ित से बाकी की रकम देने के लिए हामी भरने को कहा।
एसीबी ने इसके बाद पीड़ित को आरोपियों के पास रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा। नोटों पर पाउडर लगा दिया। दरअसल, एसीबी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी। जैसे ही पीड़ित ने पैसे दिए, एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

No comments :