HEADLINES


More

अवैध नशा बेचने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 16 फरवरी को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा NIT की टीम ने अवैध नशा बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 460 ग्राम गांजा बरामद किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरज(25) वासी नेहरू कालोनी टाउन नंबर-3 फरीदाबाद को 250 ग्राम गांजा सहित नेहरु कालोनी से व आरोपी अमरनाथ(39) वासी श्याम कालोनी  सूरजकुण्ड को 210 ग्राम गांजा सहित गांव अनखिर सुरजकुण्ड एरिया से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये जाकर कार्रवाई की गई है। 

No comments :

Leave a Reply