//# Adsense Code Here #//
गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 5 फरवरी को गिरावट रही। वायदा बाजार (MCX) में चांदी का दाम करीब 24 हजार रुपए (9%) कम हो गया है। 1 किलो चांदी का भाव 2.44 लाख रुपए पर आ गया है।
सोने का दाम भी करीब 2 हजार रुपए (1.4%) गिर गया है। 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर है। इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हुई थी। वहीं, सोने की कीमत में 26 हजार रुपए कम हुई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में चांदी 28,123 रुपए गिरकर 2,54,339 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4,123 रुपए कम होकर 1,52,502 रुपए पर आ गया है। मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट है।

No comments :