गांव छांयसा के लोग इन दिनों काफी दहशत में है। यहां 15 दिन में 12 रहस्यमयी मौत हो चुकी हैं। मरने वालों में 5 स्कूली बच्चे भी हैं। ग्रामीणों की माने तो उनकी समझ नहीं आ रहा है कि मौतें किस वजह से हो रही है।
ग्रामीण कहते है कि कुछ दिन पहले दो तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी, फिर अचानक तीनों की मौत हो गई। इसके बाद मौतों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह थमता नहीं दिख रहा है। गांव के हर घर में मरीज है, जिनमें से कुछ की तबीयत ज्यादा नाजुक है।
तीमारदार सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी हॉस्पिटल्स के चक्कर काट-काट कर थक चुके है, लेकिन उनके बीमार परिजनों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि, लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। मगर, हालात अभी भी काबू में नहीं है।
दैनिक भास्कर एप की टीम शनिवार को गांव छांयसा पहुंची तो यहां हर घर में मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे गांव की स्क्रीनिंग और ब्लड सैंपल जुटाने में जुटी थी। कहना था कि ज्यादातर बुखार, खांसी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण मिल रहे हैं। जितनी भी मौत हुईं, उन सभी में यही लक्षण थे।

No comments :