HEADLINES


More

फरीदाबाद में कर्मचारियों प्रदर्शन:अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा, 1-1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के मुजेसर स्थित सेक्टर-24 वर्कशॉप में हुए भीषण अग्निकांड में दो फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की इलाज के दौरान मौत के बाद कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सेक्टर 12 मिनी- सचिवालय पहुंच कर SDM अमित मान को ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि, अग्निकांड 16 फरवरी को सेक्टर-24 स्थित एक वर्कशॉप में अग्निकांड हुआ था, जहां आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी रणवीर और भविचंद गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से फायर विभाग सहित कर्मचारी संगठनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए बहादुरी का परिचय दिया और लोगों की जान बचाने के प्रयास में अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी शहादत का सम्मान करते हुए दोनों को शहीद का दर्जा देना चाहिए।

कर्मचारी संघ ने मांग की है कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यह सहायता न केवल परिवारों को संबल देगी बल्कि भविष्य में ड्यूटी के दौरान जान जोखिम में डालने वाले कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाएगी।

नरेश शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 1 मार्च को जिले के सभी फायर स्टेशनों पर कर्मचारी एकत्र होकर शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 


No comments :

Leave a Reply