HEADLINES


More

नगर निगम सैनिटेशन स्टाफ के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर हुए लामबंद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 31 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 31 जनवरी - 

12 फरवरी 2026 की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए नगर निगम सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के साथियों ने नगर निगम कांफ्रेंस हाल में बुलाई आम सभा हड़ताल करने को हुए लामबंद। 
आज की बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान राहुल सिंह चिंडालिया ने की संचालन सचिव, विशाल पारचा ने किया इस मौके पर विशेष रूप से संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत एवम् जिला सचिव अनिल चंडालिया जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला रहे ।


कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल सिंह चिंडालिया ने कहा कि सरकार लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई योजना सरकार के पास नहीं है दशकों से कर्मचारी नगर निगम में अस्थाई सेवा दे रहा है हम सरकार के8 वायदा खिलाफी के खिलाफ हड़ताल में जाएंगे और हमारी हड़ताल कामयाब होगी जिला सचिव अनिल चंडालिया एवम् जिला प्रधान दलीप बोहोत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 10 ट्रेड यूनियन एक साथ 12 फरवरी की हड़ताल करेंगी सरकार कर्मचारी विरोधी 4 श्रम संहिताएं लागू कर रही है जिसमें कर्मचारियों का शोषण है काम के घंटे बढ़ाना, यूनियन बनाने के अधिकार को छीनना यह न्यायोचित नहीं है इसलिए ये हड़ताल है सरकार 4 लेबर कौड वापस ले पुरानी पेंशन बहाल करे निजीकरण पर रोक लगाए एवम् कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे हरियाणा हाई कोर्ट लगातार सरकार को पक्का न करने के लिए सरकार से सवाल पूछ रहा है सरकार सवालों से बच कर कर्मचारियों को पक्का न करने की बजाय अपील में जा रही है सरकार के इस रवैए से कर्मचारियों में रोष है हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सेवा सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों को 58 साल की कच्ची गारंटी दी जा रही है ठेकेदार चाहे प्राईवेट हो या सरकारी है तो ठेका ही सरकार कौशल रोजगार निगम को भंग कर इन सभी कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करे ।
आज की सभा में सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के कोषाध्यक्ष  वीरेन्द्र नागर, वरिष्ठ उपप्रधान मदन सिंह चिंडालिया, उप प्रधान सुनील खंडेलवाल,  सह सचिव दीपचंद हंस,  प्रचार सचिव दीपक
ओल्ड जोन के प्रधान राकेश सचिव रोहतास बल्लभगढ़ जोन के प्रधान श्यामवीर सचिव विनोद चौटाला, तिगांव के प्रधान कुलदीप पहलवान , सचिव साहिल चौटाला आदि उपस्थित रहे है।  

No comments :

Leave a Reply