HEADLINES


More

वाहन चोरी के मामले में चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 27 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊँचा गाँव की टीम ने थाना सेंट्रल के एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन निवासी हरकेश नगर, दिल्ली, हाल निवासी पिथृला, गद्दपुरी, जिला पलवल के रूप में हुई है। आरोपी को सेक्टर-3 क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपक निवासी बनियावाड़ा, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर-12 पैबल मॉल के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा आने-जाने के लिए वाहन न होने के कारण उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply