HEADLINES


More

तेज रफ्तार कारों पर स्टंट:गाड़ियों की छत और खिड़कियों में निकले युवक

Posted by : pramod goyal on : Monday, 26 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर में एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। सेक्टर 88–89 डिवाइडिंग रोड पर युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट और हुड़दंगबाज़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक कई कारों में सवार होकर खुलेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार करीब सात से आठ कारों का एक काफिला सड़क पर तेज रफ्तार में चलता नजर आया। इन कारों के सनरूफ और खिड़कियों पर युवक बैठे हुए थे और चलती गाड़ियों में स्टंट करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान न केवल उनकी जान जोखिम में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

वीडियो में तेज आवाज में गाने बजते हुए सुने जा सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ गाड़ियों में पुलिस सायरन जैसी आवाज भी बजाई जा रही थी, जिससे सड़क पर भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती थी। स्टंटबाज़ों की यह हरकतें कानून व्यवस्था और यातायात नियमों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन तेज रफ्तार और स्टंटबाज़ी की घटनाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

No comments :

Leave a Reply