HEADLINES


More

जेल से जमानत पर बाहर आए नशा तस्कर के स्वागत में हुडदंग

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 28 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिला जेल से जमानत पर बाहर आए एक नशा तस्कर लेने के लिए गाड़ियों का लंबे काफिले के साथ सैकड़ों युवक पहुंचे। जेल से बाहर निकलते ही युवकों ने पुलिस के सामने सड़क पर जमकर हुडदंग मचाया। गाड़ियों के लंबे काफिले में युवकों ने जमकर स्टंटबाजी की। इस दौरान युवक गाड़ियों की छतों और खिड़कियों से निकलकर रील बनाते नजर आए। पुलिस अब मामले में जांच की बात कह रही है।

दरअसल ये पूरी घटना 25 जनवरी की शाम की है। नशा तस्करी के केस में गिरफ्तार हुए नेहरू कालोनी नंबर 3 के एक तस्कर को बेल पर छोड़ा गया। जिसको लेने के लिए दर्जनों की संख्या में गाड़ियां नीमका जेल पहुंची। इन गाड़ियों में सैकड़ों की संख्या में युवक सवार थे। तस्कर का स्वागत करने के लिए जेल के बाहर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

जेल से बाहर आने के बाद तस्कर को लेने पहुंचे युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जेल के बाहर से ही युवक गाड़ियों के काफिले में हुडदंग करते हुए नजर आए। इस दौरान सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नीमका जेल से फरीदाबाद शहर में आने वाली सड़क और बायपास पर युवकों ने कार की खिड़कियों पर बैठकर जमकर बवाल काटा। एक-के बाद एक गाड़ियों की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से स्टंटबाजी कर अपनी जान को तो खतरे मे डाला जा रहा है ,इसके साथ दूसरों की जान की भी परवाह नही कि जा रही है।


No comments :

Leave a Reply