फरीदाबाद जिले के बीके अस्पताल में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वो अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है, लेकिन उनको पोर्टल पर चढ़ाने के लिए उनका अनुभव पत्र नही दिया जा रहा है।
अस्पताल परिसर में हडताल कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल पर जॉब गांरटी के लिए उनको अपना अनुभव पत्र के साथ दूसरे कागज लगाने है, लेकिन बड़े अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक ऐसा नही हो पाया है। पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हमारा नाम नही चढ़ाया जा रहा है। इसी को लेकर उन्होंने हडताल शुरू कर की है।
सोनिया शर्मा ने कहा कि सीएमओ जयंत आहूजा के पास वो पिछले 20 दिनों से चक्कर लगा रहे है, लेकिन अधिकारी एक दूसरे के पास उनको भेज देते है। उनका अनुभव पत्र भी नही बनाया जा रहा है, जबकि वो पिछले कई-कई सालों से अस्पताल में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 261 कर्मचारी इस परेशानी से जूझ रहे है। 31 जनवरी पोर्टल पर इन कागजातों को अपडेट करने की आखिरी तारीख है।

No comments :