HEADLINES


More

अदबी कहकशाँ - कवि सम्मेलन **** एवं मुशायरा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 27 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 'अदबी कहकशाँ - उरूज-सुखन, फ़रीदाबाद' के तत्वावधान में विगत शनिवार दिनाँक 24जनवरी, 2026 को सीनियर सिटीजन क्लब सभागार, सेक्टर-21ए, फ़रीदाबाद में  संस्थापक संरक्षक व प्रतिष्ठित ग़ज़लकार डॉ. महेन्द्र शर्मा मधुकर, अध्यक्ष व मशहूरो-मारूफ़ शाइर अजय अक्स एवं सचिव व युवा कवि हेमन्त अग्रवाल के कुशल एवं शानदार संयोजन में  भव्य 'कवि


सम्मेलन एवं मुशायरा' का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता (सदारत) तंजो-मिजाह के मशहूरो-मारूफ़ शाइर अब्दुल रहमान मन्सूर तथा आपके प्रिय मित्र वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता डॉ. अशोक मधुप ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में मशहूरो-मारूफ़ शाइर एडमिरल डॉ. ख़ुर्रम नूर ने शोभा बढ़ाई।  विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी एवं लब्धप्रतिष्ठि ग़ज़लकार डॉ. अरुण सागर ने शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर, काव्यपाठ करते हुए डॉ. अशोक मधुप। 

 समारोह में दिल्ली राजधानी एनसीआर के ग़ाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली से पधारे लगभग 30 से अधिक कवियों-कवयित्रियों एवं शाइरों ने काव्यपाठ किया, जिसको उपस्थित श्रोताओं/कवियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का संचालन मशहूरो-मारूफ़ शाइर फरीद अहमद फरीद, कहकशाँ के उपाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित कवि प्रदीप गर्ग पराग तथा  महासचिव एवं प्रतिष्ठित कवयित्री सीमा कौशिक मुक्त ने किया। 
अन्त में, कहकशाँ के संस्थापक संरक्षक डॉ. महेन्द्र शर्मा मधुकर ने सभी अतिथियों, कवियों, पत्रकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 
सादर! 

No comments :

Leave a Reply