HEADLINES


More

कर्तव्य पथ की तर्ज पर मना सेक्टर 37 में गणतंत्र दिवस समारोह

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 27 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 27 जनवरी।         सेक्टर 37 में सोमवार को भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कर्तव्य पथ की तर्ज़ पर मनाया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बड़े ही अनुशासन समन्वय और एकता के साथ मार्च पास्ट किया, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रएवं  देशप्रेम  के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने पहलगाम में टूरिस्टों पर उग्रवादियों के हमले, प्रधानमंत्री के संबोधन और उसके बाद हमारे सुरक्षा बलों के कामयाब बदले का बड़ा ही जीवंत प्रस्तुति पेश किया जिसे लोगों ने खूब सराहा


। आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 के प्रधान श्री आई डी शर्मा एवं बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि  क्षेत्र के मार्डन  पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल,मानव संस्कार पब्लिक स्कूल एवं तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल के बच्चों बैंड के साथ मार्च पास्ट किया और सलामी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कम्युनिटी  सेंटर में चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई और प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिसे एस बैंक ने स्पोंसर किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र यादव थे। उन्होंने अपने संबोधन में श्रेत्र के विकास के बारे में जानकारी दी।इसके अतिरिक्त लाला ब्रह्म प्रकाश, समाजसेवी देवेंद्र अग्रवाल ,मीना गर्ग , प्रवीण चौहान,   सुशील यादव, बीबी शर्मा , श्रीमती नन्दा शर्मा, संतोष सिंगला,गोयल,श्री आर पी शर्मा, रमेश शर्मा, योगेश शर्मा,श्री ओम पी शर्मा,एस एन मिश्रा,जे पी शर्मा ,सुखराम शर्मा ,भास्कर गुप्ता, श्री मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा ,रमा शर्मा मंजू शर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply