फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल दा सूर्या होटल दिल्ली में संयुक्त
राष्ट्र महिला संस्था के धागा प्रॉजेक्ट के तहत कई संस्थायें महिला सशक्तिकरण के लिये एकत्रित हुई। संस्था की अपफ्रंट रीतू सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद की कई मुख्य संस्थायों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
सबसे पहले अपफ्रंट मीता सैन ने संस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि धागा प्रॉजेक्ट ने महिला
सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सिखाया व उन्हें बताया जाता है कि कैसे छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर स्वास्थ रहा जा सकता है।
बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 20
वर्षों पर कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिये जागृति अभियान चला रही है जिससे आज लिंग अनुपात 900 के पार है और समाज की बेटियों के प्रति सोच बदली
है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी फरीदाबाद की संस्थाओं को एकसाथ मिलकर कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास में सबसे अहम योगदान संस्थायें दे रही हैं जिसको कोरोना के समय सभी
देशवासियों ने देखा। आज़ाद ने कहा कि सरकारे बहुत ही अच्छी-अच्छी योजनायें लाती है लेकिन उसका लाभ सभी नहीं ले सकते क्योंकि अधिकारी जनता को बहुत परेशान करते हैं जैसे आज वृद्वा पेंशन लेने के लिये ज्यादातर लोगों को साईबर कैफे में 6000 रूपये देने पड़ते हैं जिसको सभी संस्थाओं ने माना इसलिये सभी संस्थाओं को इसमें सहयोग करना चाहिये।
महावीर इंटरनैशनल फांउडेशन के अध्यक्ष ए एस पटवा ने कहा कि जल्द ही हम सभी फरीदाबाद की संसथाओं की एक मीटींग रखेंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड का कोई भी गरीब लाभ नहीं ले पा रहा है क्योंकि उन्हें कोई अस्पताल मंजूर नहीं करता क्योंकि सरकार द्वारा उनको पैसा नहीं दिया जा रहा इसके लिये उन्होंने एकजुट होकर आवाज़ उठाने को कहा। मिशन जागृति की अध्यक्ष लता सिंगला ने बताया कि उनकी संस्था महिला सशक्तिकरण पर लगातार कार्य कर रही है। अंत में अपफ्रंट रीतू सिहं ने बताया कि हम कैसे मिलकर कार्य कर सकते हैं ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण में
हम सभी योगदान दे सकें।
इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद, महावीर इंटरनैशनल सौशल फांउडेशन के अध्यक्ष ए एस पटवा, मिशन जागृति की अध्यक्ष लता सिंगला, लोरिया फाउंडेशन से कविता अदलखा व प्रियंका अग्रवाल, न्यू होप वृद्व आश्रम की अध्यक्ष अनीता मलिक, मिसिंग प्रसन हैल्प लाईन के अध्यक्ष कृष्ण लाल, बदलाव
हमारी कोशिश की अध्यक्ष सुषमा यादव, ऊंची उड़ान की अध्यक्ष रीतू अरोड़ा, अपफ्रंट रीतू सिहं, मीता सैन,
संतोष कुमार, हिमांशी, पायल गुप्ता व अन्य कई संस्थायें उपस्थित थी।


No comments :