HEADLINES


More

आर डब्ल्यू ए ‌ प्रोग्रेसिव रजिस्टर सेक्टर 2 फरीदाबाद ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

Posted by : pramod goyal on : Friday, 23 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, ‌ 23 जनवरी - आर डब्ल्यू ए ‌ प्रोग्रेसिव रजिस्टर नंबर 02044 सेक्टर 2 फरीदाबाद ने आज आजादी के महान नायक क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर ‌‌ पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डा


लते हुए जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन  23 जनवरी 1897 को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म ‌ उड़ीसा के कटक जिले में हुआ था। इनके ‌ पिताजी का नाम जानकी नाथ बोस था। माताजी का नाम प्रभावती देवी था। इनके पिताजी कटक शहर के मशहूर वकील थे। सुभाष चंद्र बोस ने 1920 में भारतीय सिविल सर्विस सेवा पास की। यह परीक्षा उस समय इंग्लैंड में ‌ आयोजित होती थी। ‌ इस परीक्षा में उन्हें चौथा रैंक प्राप्त हुआ। उसके बाद इन्होंने भारत में सिविल सेवा ज्वाइन की। लेकिन देश की आजादी के आंदोलन में भाग लेने के लिए इन्होंने 21 अप्रैल 1921 में इस सेवा से इस्तीफा दे दिया। और देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। ‌ सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देश में आजाद हिंद फौज की स्थापना की। सुभाष चंद्र बोस का नारा था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। सन 1934 में जब सुभाष चंद्र बोस ऑस्टीया में ‌ अपना इलाज कराने गए थे। तो उसी समय उन्हें अपनी पुस्तक लिखने हेतु अंग्रेजी बोलने वाली टाइपिस्ट चाहिए थी‌ । तब उनकी मुलाकात एमिल शेंकल से  हुई थी।उनको अपना टाइपिस्ट बनाया। ‌ बाद में उन्हीं के साथ उनकी शादी हुई। सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त 1945 ‌को विमान दुर्घटना में हुई ऐसा माना जाता है।इस अवसर पर ‌‌आर डब्ल्यू ए  ‌ प्रोग्रेसिव के प्रधान जगदीश अधाना,‌ कोषाध्यक्ष एसपी त्यागी, ‌ वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, ‌ उप प्रधान अश्वनी कुमार गौड़,‌ सहसचिव ओम प्रकाश, ‌‌शिव प्रसाद, हरिओम गुप्ता,‌ ‌ देवी सिंह, अश्वनी बिज,‌ आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments :

Leave a Reply