HEADLINES


More

हरियाणा में उद्योग एवं श्रमिक प्रतिनिधियों की परिषद का गठन, एस डी त्यागी‌ श्रमिक प्रतिनिधि

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 24 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में एक उद्योगो एवं श्रमिकों के प्रतिनिधियों को लेकर तथा राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को मनोनीत करते हुए एक परिषद का गठन किया गया है . जिसके चैयरमेन हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री होंगे तथा वाइस चेयरमैन श्रम मंत्री हरियाणा सरकार एवं सचिव श्रम विभाग से संबंधित उच्च अधिकारी होंगे .जिसमें अन्य प्रमुख विभागो के सचिव भी सदस्य बनाया गया है . श्रमिक प्रतिनिधियो‌‌ में फरीदाबाद से श्री एस डी त्यागी‌ प्रधान हिंद मजदूर सभा हरियाणा तथा श्री अशोक कुमार प्रधान भारतीय मजदूर संघ हरियाणा व श्री पवन कुमार ‌संगठन सचिव भारतीय मजदूर संघ तथा ‌श्री अनिल पंवार महामंत्री   हरियाणा ए आई


टी यू सी सदस्य बनाया गया है यह परिषद उद्योग व श्रमिक सम्बंधित विषय पर एक मैत्री भाव से जिम्मेदारी निभाते हुए सभी के उत्थान और शांति पूर्ण तरीके से समस्याओं के समाधान हेतु समय समय पर समय बद्ध और आवश्यकता अनुसार परस्पर वार्तालाप संवाद के माध्यम से अपना दायित्व निभाया करेंगी, शायद हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जहां के माननीय मुख्यमंत्री जी ऐसी पारदर्शी व्यवस्था को अपनाकर औद्योगिक शांति व सौहार्द बनाए रखने में विश्वास रखते हैं तभी प्रदेश तेजी से विकास कर आर्थिक सामाजिक रूप से समृद्ध बन पायेगा यह सबका साथ सबका विकास कार्यों को चरितार्थ कर सकते हैं बशर्ते किसी भी पक्ष की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं ‌होना चाहिए हम सदैव ही रचनात्मक, सकारात्मक सहयोग करते रहे हैं भविष्य में सरकार को संवेदनशील होकर फैसले करने चाहिए

No comments :

Leave a Reply