HEADLINES


More

निगम प्रशासन फरीदाबाद ने एक सप्ताह के अंदर 115 बकाएदारों की संपत्तियां सील की

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 24 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर 115 बकाएदारों की संपत्तियां सील की हैं। विभाग ने 1 लाख से ज्यादा संपत्ति कर वाले बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम प्रशासन की विभिन्न टीमों ने 15 से 22 जनवरी तक 115 सम्पत्तियों को सील किया है। निगम के निशाने पर 50 हजार बकाएदार हैं। इन पर एक लाख से ज्यादा का सम्पत्ति कर बकाया है।

इस बारे नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलो


नी शर्मा ने बताया कि इस अभियान दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों पर बकाया कर की वसूली की जा रही है। निगम प्रशासन ने एक सप्ताह में 115 बकाएदारों की संपत्तियों को सील किया है। सीलिंग की कार्रवाई की वजह से कुछ बकाएदारों ने निगम के खजाने में 41 लाख रुपए भी जमा करवाए हैं। यह कर फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है।

No comments :

Leave a Reply