HEADLINES


More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा झंडा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 26 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद , 26 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय, सेक्टर-19 में 77 वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में फरीदाबाद विभाग के माननीय संघचालक डा. अरविन्द सूद द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया।


इस अवसर पर डा.अरविन्द सूद ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाए जाने के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के मूल भावों की जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की। उन्होंने अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज में अपेक्षित पांच परिवर्तनों के अंतर्गत निम्न विषयों पर विशेष बल दिया। जिसमें परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता,  नागरिक कर्तव्यों का पालन,  स्वदेशी भाव शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि इन विषयों का प्रत्येक नागरिक के जीवन में व्यवहार के रूप में उतरना आवश्यक है, तभी राष्ट्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेगा।

कार्यक्रम में 'वंदे मातरम्' के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभक्ति के भाव को स्मरण किया गया। 'वंदे मातरम्' राष्ट्रकवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्र चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में लड्डू वितरण एवं चाय प्रसाद की व्यवस्था रही। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के घोष के साथ हुआ।

No comments :

Leave a Reply