HEADLINES


More

फरीदाबाद कोर्ट ने साइको किलर को दोषी करार दिया, 6 लोगों के मर्डर का आरोप

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 20 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद कोर्ट ने साइको किलर सिंह राज को एक युवती की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की। अब सिंह राज को 21 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।

कोर्ट ने यह सजा भूपानी की रहने वाली एक युवती के हत्या के मामले में सुनाई है। आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब युवती ने छेड़खानी की बात अपने घर बताने को कहा तो सिंह राज ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को आगरा नहर में फेंक दिया था।

बता दें कि दोषी सिंह राज (58) फरीदाबाद जिले के ही गांव जसाना का रहने वाला है। उस पर 6 लोगों के मर्डर का आरोप था। इनमें 3 नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी छेड़छाड़ के विरोध में हत्या की गई थी।


No comments :

Leave a Reply