HEADLINES


More

पुलिस के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा - चौकी में घुसकर 500-500 रुपए के उड़ाए नोट

Posted by : pramod goyal on : Monday, 26 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक युवक ने पुलिस चौकी में घुसकर 500-500 रुपए के कई नोट उड़ा दिए। उसके साथियों ने काफी देर तक पुलिस के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान चौकी में तैनात पुलिसकर्मी युवक को समझाने का प्रयास करते रहे।

रविवार-सोमवार की रात कुछ युवक हाई-स्पीड में गाड़ी चलाकर एक हॉस्पिटल में घुस गए। मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने गाड़ी के डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए कहा तो युवकों ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को इंपाउंड (जब्त) कर दिया।

अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें युवक अपने साथियों के साथ चौकी में घुसकर हंगामा करने लगा। पुलिसवालों से बहस करते हुए गड्डी से निकालकर कई नोट उड़ा दिए।

  • 3 नंबर पुलिस चौकी के अनुसार, 26 जनवरी को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बीके हॉस्पिटल के पास लगी थी। तभी हाई स्पीड़ में एक व्हाइट कलर की बलेनो हॉस्पिटल में घुस गई। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन इसके बाद भी युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ दूर आगे चलकर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।
  •  पुलिस ने गाड़ी चेक की तो उसमें 3 युवक सवार थे। कार के अंदर शराब की खाली बोतलें भी रखी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने युवकों को गाड़ी के डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए कहा तो उनके पास इसके कोई डॉक्यूमेंट नहीं थे।

  •  इसके बाद पुलिस ने हाई स्पीड ड्राइविंग और डॉक्यूमेंट न होने पर गाड़ी का चालान कर दिया। इसके बाद उसे इंपाउंड कर दिया। इसके बाद युवक 3 नंबर पुलिस चौकी में पहुंच गए। यहां पुलिस के सामने ही हंगामा करने लगे।

No comments :

Leave a Reply