HEADLINES


More

33,55,088 रुपये का फ्रॉड करने के मामले में खाताधारक गिरफ्तार, खाते में आये थे ठगी के 10 लाख रुपये

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 31 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से 33,55,088 रुपये का फ्रॉड करने के एक मामले में खाताधारक हेमनंदा मलिक(22) वासी जिला बलांगिर, उडीसा को गिरफ्तार किया है। 



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सेक्टर 22 में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में अपनी शिकायत दी, जिसमें बतलाया कि 9 जनवरी को उसके फोन पर एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल की सेवाएं अगले 2 घंटे के लिए बंद हो जाएगी। शिकायतकर्ता ने कारण पूछा तो उसने बतलाया कि बॉम्बे तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें हैं। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को बताया कि वह कमरे में बैठा हुआ है और आरबीआई आपके मनी ट्रांजैक्शन को चेक करना चाहता है। इसलिए जैसा वह कह रहा है वैसे ही करें, फिर ठग ने पूछा कि बैंकों में कितनी एफडी है। ठग के पास पहले से ही बैंक डिटेल थी। जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता के साथ 33 लाख 56 हजार 88 रुपए की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेमनंदा खाताधारक है। जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रुपये आये थे। आरोपी 10वीं पास है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply