//# Adsense Code Here #//
हरियाणा
में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। दिन में रात की तरह ठंड पड़ रही है। राजस्थान से सटे और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव से दिन का तापमान गिर रहा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, अभी 2 दिनों तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।
उत्तर-पश्चिम 15 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। नारनौल, सिरसा और रोहतक में दिन का तापमान इतना कम रहा कि मौसम विभाग ने इसे सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति में रखा है।
गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।
उधर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 3 दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कोहरा कम हुआ है। वहीं, अकेले अंबाला में 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

No comments :