//# Adsense Code Here #//
कहते हैं कि "ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ कर देता है।" यह कहावत सिरसा जिले के रानियां स्थित गांव महम्मदपुरिया के एक दिहाड़ी मजदूर पृथ्वी सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती है। संघर्षों में जीवन बिता रहे पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) का ₹10 करोड़ का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया है।
पृथ्वी सिंह के घर में खुशी का माहौल है। परिवार ने ढ़ोल नगाड़े बजा कर और नोटों की माला पहना कर उसका स्वागत किया।
35 वर्षीय पृथ्वी सिंह, जो गांव में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं, ने अपनी जिंदगी में केवल तीसरी बार लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने यह भाग्यशाली टिकट (नंबर 327706) डबवाली के पास स्थित किलियांवाली गांव से लिया था। शनिवार को जब परिणाम घोषित हुए, तो पृथ्वी सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

No comments :