HEADLINES


More

आत्म सुरक्षा और साइबर सुरक्षा कार्यक्रम - आत्म सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Monday, 15 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद के जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन के सौजन्य से बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति एंटी वूमेन क्राइम यूनिट द्वारा एक व्यापक जागरूकता एवं संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं के साथ आत्मीय एवं विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करते हुए उनसे उनके दैनिक आवागमन, विद्यालय के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्थित ऐसे क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की जहाँ वे असहजता या असुरक्षा का अनुभव करती हैं छात्राओं ने निर्भीक


होकर अपने अनुभव, चिंताएँ और सुझाव सांझा किए, जिन पर दुर्गा शक्ति टीम ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उन स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, आत्म-रक्षा के व्यवहारिक उपायों, साइबर अपराधों से बचाव, आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं में जागरूकता के साथ-साथ साहस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हुई। शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका दीपांजलि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में यह संदेश स्पष्ट रूप से स्थापित किया गया कि बालिकाओं की सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज, परिवार, विद्यालय और पुलिस के सामूहिक सहयोग से ही एक सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण संभव है। इस  कार्यक्रम से छात्राओं में विश्वास की भावना प्रबल हुई और उन्होंने स्वयं को अधिक सुरक्षित, सजग एवं समर्थ महसूस किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गदर्शन में यह संकल्प दोहराया कि जूनियर रेड क्रॉस के माध्यम से छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से संबंधित जागरूकता गतिविधियाँ विभागीय निर्देशानुसार निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि विद्यालय एक सुरक्षित, सशक्त और सकारात्मक शैक्षिक परिवेश के रूप में निरंतर आगे बढ़ सके। प्राचार्य मनचंदा ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों विशेष रूप से प्राध्यापिका दीपांजलि शर्मा, सोनिया जैन, सरिता सहित सभी को आत्म सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।


No comments :

Leave a Reply