//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में साइबर थाना बल्लबगढ की टीम ने प्रीपेड टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,40,000 रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष कालोनी वासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया जिसमें वर्क फ्रॉम हॉम के बारे में बताया गया था। जिसके बाद उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गई। जहां उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में 1,40,000 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने निरंजन(25) वासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निरंजन ने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी 10वीं पास है व ईवेंट डेकोरेशन का काम करता है। खाते में ठगी के 50,000 रुपये आये थे।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :