HEADLINES


More

दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल व एक ऑटो बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, एक चोरी की मोटरसाईकिल व एक ऑटो बरामद किया हैं। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पल्ला में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने विशाल कुमार (22) वासी धीरज नगर, फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर-3 बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85  की टीम ने अमौलिक चौक सेक्टर-85 से एक ऑटो चोरी के मामले में दौलत सिंह वासी गाव खादरकापूरा जिला ग्वालियर हाल भारत कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। जिनको 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्यवाही की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply