HEADLINES


More

हत्या के प्रयास मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा ऊचां गांव की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार हरपाल वासी कैली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रिकवरी वैन का काम है, 10 दिसंबर को उसके पार्टनर का लडका प्रतीक हिसाब करने के लिये कैली बाईपास स्थित उसके ऑफिस पर आया हुआ था। वहां पर प्रतीक की उसके ड्राइवर पप्पू (शिकायतकर्ता की मौसी का लडका) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रतीक धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद प्रतीक, तीन लडको के साथ ऑफिस आया और पप्पू के साथ मारपीट करने लगे, तभी प्रतीक ने चाकू निकाल कर पप्पू को मार दिया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतीक वासी राजा नाहर सिंह कॉलोनी व सचिन वासी शिवाजी नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 10 दिसंबर को प्रतीक शिकायतकर्ता के ऑफिस में आया था। जब ऑफिस में बैठ कर हिसाब कर रहा था तो पप्पू भी वहां आ गया और किसी बात को लेकर उनकी कहासूनी हो गई। जिसके बाद प्रतीक अपने तीन दोस्तों को लेकर दोबारा ऑफिस पर वापिस आया और पप्पू के साथ मारपीट की, इसी दौरान प्रतीक ने पप्पू पर दो बार चाकू से वार किया। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 


No comments :

Leave a Reply