फरीदाबाद में वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर बार चुनाव वोट चोरी करके जीतती है। हरियाणा में तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वोट चोरी हुई है। राई विधानसभा क्षेत्र में ब्राजीलियन मॉडल की फोटो लगाकर एक नहीं बल्कि कई-कई बार वोट बनाई गई हैं। यह लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ है।
कटारिया ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को बेनकाब किए बिना युवा कांग्रेस आंदोलन समाप्त नहीं करेगी। कटारिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश नहीं दिया, इसलिए वे अब फर्जी वोट बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। यह सरकार युवाओं का भरोसा खो चुकी है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है।
इस मौके पर हरियाणा युवा कांग्रेस की सहप्रभारी प्रियंका चंदेलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पोसवाल, बढ़कल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष इशांत कथूरिया, परवीन भड़ाना तिगांव विधानसभा अध्यक्ष पंकज सिंह, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप सेन सहित अन्य मौजूद र

No comments :