//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले के सेक्टर 14 के गेट नंबर 3 पर एक तेज रफ्तार गाड़ी रेलिंग को तोड़ते हुए दीवार में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है। हादसे के समय दो युवक कार में सवार थे। गाड़ी के एयरबैग खुलने से दोनों सुरक्षित बच गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी कृष्णलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जो कार दीवार में घुसी है, उसमें दो युवक सवार थे। कार चलाने वाला युवक बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 का रहने वाला है। वह अपने साथी के साथ कार से वह मथुरा रोड से बाईपास की तरफ आ रहा था। तभी सामने से आ रही थार को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने पर कार दीवार में जा घुसी।

No comments :