//# Adsense Code Here #//
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में गणित सप्ताह में शैक्षणिक उत्साह एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ दूसरा दिन वि
भिन्न कार्यकलापों द्वारा मनाया गया। प्राचार्य मनचंदा ने श्रीनिवास रामानुजन को अद्वितीय प्रतिभा बताते हुए उन के द्वारा त्रिकोणमिति में अन्वेषित किए गए सिद्धांतों एवं अन्य गणितीय अनुसंधानों के लिए तथा असंख्य लोगों के लिए गणित को रुचिकर बनाने के लिए उन के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गणित सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय सोच, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण तथा समस्या समाधान कौशल को सुदृढ़ करना और महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के अमूल्य योगदान से उन्हें परिचित कराना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणितीय क्विज़, पहेलियाँ, चार्ट निर्माण, सूत्रों की व्याख्या, संख्यात्मक खेल तथा दैनिक जीवन में गणित के व्यावहारिक उपयोग पर आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे विषय के प्रति उनकी रुचि और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। विद्यार्थियों ने यह अनुभव किया कि गणित केवल अंकों तक सीमित नहीं बल्कि अनुशासन, तर्क, सटीकता और जीवन कौशल का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा, जिन्होंने बच्चों को रचनात्मक ढंग से भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि गणित भय का नहीं बल्कि समझ, निरंतर अभ्यास और तार्किक सोच का विषय है, और यदि विद्यार्थी इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाएँ तो यह उनके शैक्षणिक एवं जीवन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए विद्यालय में निरंतर आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने इस आयोजन में प्राध्यापिका ममता, दीपांजलि, संभव गर्ग, सरिता, सुशीला, निखिल और गीता का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा। विजेता विद्यार्थियों को गणित सप्ताह की समाप्ति पर सम्मानित किया जाएगा।

No comments :