//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद — 17 दिसंबर को पुलिस थाना छाँयसा की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बिट्टू वासी दुल्हेपुर, यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से भट्ठी चलाकर कच्ची शराब तैयार कर रहा है। जिस पर थाना छाँयसा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हेपुर यमुना नदी के किनारे दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके से आरोपी बिट्टू को काबू कर उसके कब्जे से करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से कच्ची शराब बनाने का कार्य कर रहा था तथा तैयार शराब को गांव में बेचता था। जिस पर पूर्व में भी तीन मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

No comments :