HEADLINES


More

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के राहुल चिंडालिया 29 वोट से जीते प्रधान का चुनाव

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 18 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ,18 दिसम्बर 

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के  राहुल चिंडालिया 29 वोट से जीते प्रधान का चुनाव तथा सचिव के पद पर विशाल पार्चा 33 मतों से व कोषाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र  नागर 34 मतों से विजय घोषित।  
 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणासंघ के जिला प्रधान दलिप बोहत व सचिव अनिल चंडालिया ने बताया की  नपा0 संघ की इकाई सैनिटेशन स्टाफ यूनियन का आज मतदान द्वारा प्रधान सचिव व कैशियर के पद पर नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में चुनाव करवाया गया इस चुनाव में सैनिटेशन स्टाफ के कुल 141 सदस्य  थे जिसमें से 132 सदस्यों ने अपना मतदान किया।
चुनाव अधिकारी संघ के जिला प्रधान दलिप बोहत व सचिव अनिल चंडालिया ने बताया कि  इस चुनाव में प्रधान पद के लिए राहुल चंडालिया को कुल वोट 81 मिले जबकि अजीत रावत को मत 52 मत प्राप्त हुए प्रधान पद पर राहुल चंडालिया को 29 मतों से विजई घोषणा किया गया। सचिव पद के लिए विशाल पर्चा  को कुल 80 मत मिली तथा देवी सिंह को 47 मत मिले विशाल पार्चा को 33 मत से सचिव के पद पर विजयी घोषित किया गया तथा कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र नागर को 77 मत प्राप्त हुए व धर्मेंद्र चौधरी को 43  मत मिले कोषाध्यक्ष के पद पर रविंद्र नागर को 34 मतों से विजयी घोषित किया गया । नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अन्य पदों को जिला कमेटी के साथ विचार विमर्श उपरांत भरा जाएगा उन्होंने बताया कि सभी पदों पर नियुक्ति होने के बाद नवनिर्वाचित कमेटी को ईमानदारी से काम करने की संघ द्वारा  शपथ भी दिलवाई जाएगी । चुनाव में मुख्य रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप प्रधान कमला, राज्य सचिव अनूप चंडालिया व अजय शास्त्री, ऑडिटर परस राम अधाना, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान, सचिव बलबीर सिंह बालगोहेर, ओल्ड  ब्लॉक प्रधान विजय चावला, मुकेश बेनीवाल, सुरेश देवी आदि उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply