HEADLINES


More

भारतीय भाषा उत्सव — भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 6 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस के सौजन्य से ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को भारतीय भाषा उत्सव के तृतीय दिवस के अंतर्गत Festivals of Many Tongues and Voice of Language Podcast विषय पर विद्यालय स्तर पर गतिविधि का

सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई सम्मान, मातृभाषाओं की महत्ता और Many Languages One Emotion की भावना को व्यवहारिक रूप से स्थापित करना था। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन पीजीटी शारीरिक शिक्षा दीपांजली शर्मा ने किया तथा पीजीटी अंग्रेज़ी सविता ने गतिविधियों के कार्यान्वयन एवं शैक्षणिक समन्वय में विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में कविताएँ, लोकगीत, सूक्तियाँ तथा सांस्कृतिक स्वर प्रस्तुत किए तथा वॉयस ऑफ लेंग्वेज पॉडकास्ट के माध्यम से अपने परिवार एवं समुदाय में बोली जाने वाली भाषाओं, भाषा आधारित स्मृतियों और भाषाई विविधता पर छोटी-छोटी रिकॉर्डिंग्स प्रस्तुत कर भाषाई अभिव्यक्ति और आत्म-विश्वास प्रदर्शित किया। इससे बच्चों में भाषाई गर्व, सांस्कृतिक सहिष्णुता और संवाद कौशल को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने यह संकल्प दोहराया कि भाषाई विविधता को संरक्षित और प्रोत्साहित करना करिकुलम का अंग है तथा विद्यार्थी केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से इसे व्यवहार में लाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरक संदेश देते हुए भाषाओं के माध्यम से एकता और राष्ट्रीय आत्म बोध को सशक्त बनाने का सन्देश दिया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों विशेषकर दीपांजली शर्मा व सुशीला, ममता , गीता, भावना, सरिता, पवन, निखिल और राहुल रोहिल्ला का आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply