HEADLINES


More

आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025 आयोजन - 116 कंपनियों के लगे स्टॉल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 6 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शनिवार से आईएमटी क्षेत्र में आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025 आयोजन किया गया, जिसमें फरीदाबाद सहित दिल्ली- एनसीआर के औद्योगिक कंपनियों शामिल हुई। इस एक्सपो में कंपनियों में बनने वाले स्वदेशी और विदेशी सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि फरीदाबाद क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के रास्ते युवाओं के लिए खोलना।

इस दौरान विकटुरा कंपनी के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ उद्योगपति एचएस बांगा ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से भारत का गारमेंट एक्सपोर्ट और डायमंड कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर पर टैरिफ का असर बहुत कम दिखा है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में स्थिति फिर सामान्य हो जाएगी।

इस वर्ष के एक्सपो में 116 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है। इन कंपनियों ने अपने-अपने उद्योगों में तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाई हैं। यह चार दिवसीय प्रदर्शनी 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कारोबारी और उद्योगपति पहुंच रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply